नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा तमिलनाडु की अपनी दो दिन यात्रा के तहत तमिलनाडु में हैं और इस दैरान शनिवार को मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में उन्होंने पूजा की। पूजा में उनके साथ पार्टी के नेता और समर्थक भी साथ थे।  नड्डा शुक्रवार रात को मदुरै पहुंचे। वह आज शाम 6:15 बजे शहर के मस्तनपट्टी में थमराई थाइडल में एक जनसभा में जाएंगे। तमिलनाडु में भाजपा, सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की सहयोगी पार्टी है। भाजपा के प्रवक्ता और कार्यक्रम के मीडिया समन्वयक गोपाल कृष्ण अग्रवाल पार्टी ने पहले कहा था कि नड्डा राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह नड्डा की इस महीने की दूसरी राज्य यात्रा है। उन्होंने 14 जनवरी को तमिलनाडु का दौरा किया था। राज्य में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा की 234 सीटों के लिए चुनाव होने की संभावना है। नड्डा अपनी यात्रा के दौरान एक दिन के लिए पोल-बाउंड पुडुचेरी भी जाएंगे।
 

 

Source : Agency